उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ निर्यातक पुरस्कार से सम्मानित हुए रोशन लाल गुप्ता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  उ. प्र. पर्यटन विभाग व उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा २५ जून, २०१६ को संयुक्त रूप से आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव (Mango Festival) २०१६ में प्रतापगढ जनपद के ग्राम आमीपुर मूल निवासी व मुंबई के उद्यमी श्री रोशन लाल बैजनाथ गुप्ता को उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक आम विदेशों में निर्यात करने के लिए लगातार दूसरी बार प्रदेश सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ निर्यातक का पुरस्कार पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मूलचन्द्र चौहान व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन (आईएएस) ने देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।