Showing posts with label अग्रहरि समाचार. Show all posts
Showing posts with label अग्रहरि समाचार. Show all posts

अग्रहरि समाज की होनहार बेटी बनी जज, पीसीएस जे 2016 में हुआ सोनम गुप्ता का चयन


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी एवं ओबरा विधान सभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी सुभाष अग्रहरि की बेटी सोनम गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस जे 2016 परीक्षा उत्तीर्ण करके जज बन गयी है। यह उनके कड़े परिश्रम का परिणाम है। परीक्षा उत्तीर्ण होने पर सोनम बेहद खुश है। शुक्रवार 13 अक्टूबर 2017 को देर शाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPCS-J 2016 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।  यूपीपीसीएस जे की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 218 पदों का चयन परिणाम घोषित हुआ है, जिनमें सोनम गुप्ता ने 101 वाँ स्थान पाकर अग्रहरि समाज का नाम रोशन किया है।





बता दें कि सोनम ओबरा स्थित सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल की छात्रा रही है।  जानेमाने कारोबारी व समाजसेवी सुभाष अग्रहरि की सबसे छोटी पुत्री है। साल 2015 इनकी बड़ी बेटी श्वेता गुप्ता (IES Officer) का चयन भारतीय अभियांत्रिकी सेवा में हुआ था।  इस वर्ष सोनम गुप्ता ने यूपी पीसीएस जे की प्री, मेन्स के बाद इंटरव्यू परिणाम में सफलता हासिल कर जज बनने का सपना पूरा कर पूरे अग्रहरि वैश्य समाज का मान बढ़ाया है। कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए नियमित पढ़ाई पर ध्यान लगाकर सोनम ने अपने माता-पिता के सपने को साकार किया है। 


सुभाष अग्रहरि के दो बड़ी बेटियो में एक एमबीबीएस डॉक्टर है तो एक आई०ई०एस० अधिकारी है। अब तीसरी बेटी भी जज बन गयी। इस सफलता पर माता पिता, क्षेत्रवासियों व स्वजातीय बंधुओ सहित परिजनों ने ख़ुशी जाहिर की है।

हम आशा करते हूं कि कु. सोनम गुप्ता इसी प्रकार भविष्य मे अग्रहरि समाज एवं अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगी और अपने अभीष्ट लक्ष्य को यथा समय प्राप्त करेंगी। आज हम सभी को गर्व करना चाहिए कि हमारे समाज के युवा शिक्षा, खेल एवं राजनीति व अन्य क्षेत्रों  में नित नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं जो समाज के लिए गौरव की बात हैं।




डॉ० रिंकी अग्रहरि का UPPSC में चयन, बनी चिकित्सा अधिकारी


कहते है शिक्षा में ही विकास का मूल व्याप्त है। शिक्षा एक ऐसा यंत्र है, जो सभी को जीवन में आगे बढ़ने और कामयाब होने के साथ ही जीवन में कठिनाइयों और चुनौतियों पर जीत प्राप्त करने की क्षमता देती है। इसे बहुत अच्छे तरीके से साबित किया है हमारे अग्रहरि समाज की डॉ० रिंकी अग्रहरि ने, जिन्होंने तमाम चुनौतियो का सामना करते हुए व खुद के अथक परिश्रम के बूते  सफलता का परचम लहरा दिया है।



उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद अंतर्गत कादीपुर तहसील के बेलवाई बाज़ार मे छेदीलाल अग्रहरि और श्रीमती गीता देवी के घर पुत्री के रूप में रिंकी अग्रहरि का जन्म हुआ।  

डॉ० रिंकी अग्रहरि का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी बन गई है। उनके अफसर के पद पर चयन होने पर उनके परिवार व पूरे इलाके मे खुशी का माहौल है। डॉ० रिंकी की प्रारंभिक शिक्षा बेहद ही सामान्य एवं ग्रामीण परिवेश हुआ। गाँव के ही प्राइमरी स्कूल से उनकी शिक्षा का सफ़र शरू हुआ था। साल 2009 मे MBBS के लिए कानपूर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज मे उनका चयन हुआ और फिलहाल वें लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से MD की डिग्री कर रही है।

रिंकी अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को देती है। उनकी प्रेरणा की श्रोत उनकी बड़ी बहन विनीता अग्रहरि है, जो वर्तमान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर सेवा दें रही है। 
अग्रहरि समाज डॉ० रिकी अग्रहरि (एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारी) व उनके परिवार की उज्जवल भविष्य की कामना करता है।  


250 जेवार के अध्यक्ष बने अजय और सचिव बने राम कृष्ण





विगत दिनांक 18 जून, 2017 को प्रतापगढ़ (उ० प्र०) के अग्रहरि बाहुल्य क्षेत्र कटरा गुलाब सिंह में 250 जेवार (अग्रहरि समाज) की बैठक में कई बिन्दुओ पर चर्चा हुई और सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अजय कुमार अग्रहरि (अजय पत्रकार) सुपुत्र स्व० श्रीराम अग्रहरि को अध्यक्ष पद एवं राम कृष्ण अग्रहरि को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि अजय कुमार अग्रहरि अग्रहरि विकास सेवा संस्थान के विद्यमान अध्यक्ष हैं, जिसके बैनर तले कटरा गुलाब सिंह में प्रति वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन होता हैं


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये।
शुभकामना के साथ आशा है कि आप समाज के प्रति अपना और अपनी पद की जिम्मेदारी को समझेंगे और सजगता पूर्वक उसे निभाएंगे।

थाईलैंड में उमेश ने लहराया देश का परचम, अग्रहरि समाज गौरान्वित


Umesh Agrahari won International Weight and Power Lifting Competition held in Thailand

महाराष्ट्र के शहर यवतमाल के निवासी उमेश ने अग्रहरि समाज ही नही, अपितु पुरे देश का नाम रोशन किया हैं। ज्ञात हो कि दिनांक १७ मई, २०१७ को थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल वेट लिफ्टिंग एंड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उमेश ने गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम ऊंचा किया हैं।

उमेश की इस विशेष उपलब्धि से पूरा समाज गौरान्वित महसूस करता हैं। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।